PF फंड पर ब्याज में बढ़ोतरी, सरकार ने बढ़ाई 0.10% ब्याज दरें जानें नई ब्याज दरें इस ख़बर में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है की सरकार ने PF फंड पर ब्याज में बढ़ोतरी की है यानी अब एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट में जमा राशि पर 8.25% ब्याज मिलेगा।

10 लाख तक इनकम टैक्स (income tax) Free : अभी जान ले सभी तरीके

PF फंड पर ब्याज में बढ़ोतरी :

एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने आज यानी शनिवार (10 फरवरी) को अपनी 235वीं बैठक में इसकी सिफारिश की है। सरकार की मंजूरी के बाद यह लागू हो जाएगा। इससे देश के 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।

PF-फंड-पर-ब्याज-में-बढ़ोतरी
PF फंड पर ब्याज में बढ़ोतरी

 

श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज यानी (शनिवार, 10 फरवरी) इस बात की जानकारी दी है। नई दरें लागू हो जाने के बाद अगर आपके EPF अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो इस पर साल में 8,250 रुपए का ब्याज मिलेगा।

लोन महंगे नही होंगे, RBI रेपो रेट 6.5% पर बरकरार : मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में फैसला

PF फंड पर ब्याज में बढ़ोतरी से पहले पिछले साल 8.15% ब्याज तय किया था

पिछले साल मार्च में EPFO ने EPF की ब्याज दर 8.15% तय की थीं। EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है। कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% कॉन्ट्रिब्यूट करती है। कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% PF अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है।

PF-फंड-पर-ब्याज-में-बढ़ोतरी
PF फंड पर ब्याज में बढ़ोतरी

NPCI देगा भारत के हर व्यक्ति को NPCI क्रेडिट लाइन, अब हर व्यक्ति आसानी से ले सकेगा लोन और क्रेडिट कार्ड ! जानिए पूरी जानकारी

1952 में 3% ब्याज से शुरुआत हुई थी PF फंड पर ब्याज में बढ़ोतरी

1952 में PF पर ब्याज दर केवल 3% थी। हालांकि, इसके बाद इसमें बढ़ोतरी होती गई। 1972 में यह 6% और 1984 में यह पहली बार 10% के ऊपर पहुंच गई। PF धारकों के लिए सबसे अच्छा समय 1989 से 1999 तक था। इस दौरान PF पर 12% ब्याज मिलता था।

इसके बाद ब्याज दर में गिरावट आनी शुरू हो गई। 1999 के बाद ब्याज दर कभी भी 10% के करीब नहीं पहुंची। 2001 के बाद से यह 9.50% के नीचे ही रही है। पिछले सात सालों से यह 8.5% या उससे कम रही है।

सूर्योदय योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 300 यूनिट बिजली फ्री जानिए पूरी प्रक्रिया और आज ही आवदेन करें

फाइनेंशियल ईयर के आखिर में तय होती है ब्याज दर

PF में ब्याज दर के फैसले के लिए सबसे पहले फाइनेंस इन्वेस्टमेंट एंड ऑडिट कमेटी की बैठक होती है। यह इस फाइनेंशियल ईयर में जमा हुए पैसों के बारे में हिसाब देती है। इसके बाद CBT की बैठक होती है। CBT के निर्णय के बाद वित्त मंत्रालय सहमति के बाद ब्याज दर लागू करता है। ब्याज दर पर फैसला फाइनेंशियल ईयर के आखिर में होता है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का भविष्य : 2024 में क्रिप्टो में निवेश से पहले ये जरूर जान लें !

Disclaimer :- इस लेख में दी गई जानकारी केवल जानकारी के लिए है। इसे निवेश सलाह नहीं माना जाना चाहिए. कोई भी निवेश करने से पहले आपको निवेश सलाहकारों से सलाह लेनी चाहिए। कैश खबर निवेश से जुड़े किसी भी मामले में जिम्मेदार नहीं है |

अटल पेंशन योजना : 210 रूपये निवेश से पाए 5000 रूपये पेंशन , पढ़िए पूरी ख़बर

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment