राजस्थान के किसानों को राजस्थान सरकार की बड़ी सौगात, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 8,000 रुपए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज किसानों के हित में बढ़ी घोषणा की हैं उन्होंने किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आज सभी किसानों को संभोधित करते हुए आज ये बड़ी घोषणा की है। 

किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी

राजस्थान के किसानों को वर्तमान में भारत की केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपए मिलते थे जो राशि सीधा उनके बैंक खातों में डाली जाती थीं।

इसी किसान सम्मान निधि में राजस्थान के किसानों के लिए राजस्थान सरकार ने राशि में 2,000 रुपए की बड़ोतरी करते हुए इसे 8,000 रुपए कर दिए हैं।

ऐसा करने से राजस्थान सरकार के राजकोष पर 1300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने ये घोषणा अपने ट्विटर (X.com) अकाउंट के जरिए की हैं। 

किसान-सम्मान-निधि-में-बढ़ोतरी

भविष्य में 12,000 तक करने का विचार

इसके अलावा भजनलाल शर्मा ने घोषणा की है की वो इस किसान सम्मान निधि योजना की राशि को 8,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए तक करने का विचार बनाया जायेगा।

किसान सम्मान निधि योजना की राशि में बढ़ोतरी के कयास राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्र सरकार के अंतरिम बजट 2024 के समय भी लगाए गए थे लेकिन उस समय इसकी घोषणा नहीं की गई थीं।

यह भी पढ़े :-

क्या है ये एमएसपी (MSP) जिसके लिए किसान दिल्ली बॉर्डर पर खड़े ? सरकार को MSP देने में क्या दिक्कतें जानें A-Z बातें 8 पॉइंट्स में|

किसान विकास पत्र योजना (KVP YOJANA) : 5 लाख का निवेश और किसानों का पैसा होगा डबल

Budget 2024 ( बजट 2024 ) part 1 : किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, जानें इस खबर में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment