केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 4% तक बढ़ोतरी संभव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की ख़बर सामने आ रही है जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों के अंदर खुशी की लहर है |

मंहगाई-भत्ते-में-बढ़ोतरी
मंहगाई भत्ता

 

मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी :

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% तक बढ़ा सकती है। इससे पहले भी सरकार ने अक्टूबर 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ाकर 46% कर दिया था।

यदि सरकार मार्च में DA में  4% की बढ़ोतरी करती है, तो कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता वर्तमान 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा और इसका सीधा फायदा तकरीबन 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को होगा लेकिन बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा सभी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से मिलेगा।

केंद्रीय सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी करती है जो की जनवरी और जुलाई महीने में की जाती है | 

महंगाई भत्ता यानी DA क्या होता है ?

महंगाई भत्ता किसी कर्मचारी को मंहगाई के प्रभाव से बचाने के लिए उसकी सैलरी के साथ में दिए जाने वाला पैसा होता है इससे बढ़ती महंगाई के बावजूद कर्मचारी के जीवन यापन में ज्यादा अंतर नहीं आता है |

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला वो पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर और उनको मंहगाई के प्रभाव से बचाए रखने के लिए दिया जाता है। यह भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है।

महंगाई भत्ते की गणना देश की वर्तमान में महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर की जाति है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी कर्मचारियों, अर्ध-शहरी कर्मचारियों या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग भी हो सकता है।

मंहगाई-भत्ते-में-बढ़ोतरी
मंहगाई भत्ता

 

महंगाई भत्ते की गणना कैसे होती है ?

महंगाई भत्ते के निर्धारण के लिए एक फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ये फॉर्मूला है –

[ पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत 115.76/115.76 ]×1001

  • वही अगर PSU यानी पब्लिक सेक्टर यूनिट्स में काम करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बात करें तो इसकी गणना करने का तरीका यह है-

महंगाई भत्ता % = ( पिछले 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100) -126.33))x100 

All India Customer Price Index यानि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक क्या है?

सामान्यत हमारे देश में दो तरह की महंगाई होती है। पहली जिसे रिटेल यानी खुदरा और दूसरी होती है थोक महंगाई। रिटेल महंगाई दर यानी खुदरा महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। 

मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद कितना फायदा होगा ?

  • मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद कितना फायदा होगा ये जानने के लिए नीचे दिए गए फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें- (बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA% = DA अमाउंट

यदि हम इसे आसान भाषा में समझाए तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी DA कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है।

दोनों को जोड़ने पर कुल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़ने वाले 50% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 5,500 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 16,500 रुपए हुई। वहीं 46% DA के लिहाज से आपको 16,060 रुपए सैलरी मिल रही है। यानी 4% DA बढ़ने के बाद हर महीने 440 रुपए का फायदा होगा।

मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए वित्त मंत्रालय की वेबसाइट पर जाएं और मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी ले |

यह भी पढ़े :

Funngro App: घर बैठे free में 300 से 3000 प्रतिदिन कमाने का मौका, जानिए तरीका इस ख़बर में

किसान विकास पत्र योजना (KVP YOJANA) : 5 लाख का निवेश और किसानों का पैसा होगा डबल

महंगाई भत्ता यानी DA क्या होता है ?

महंगाई भत्ता किसी कर्मचारी को मंहगाई के प्रभाव से बचाने के लिए उसकी सैलरी के साथ में दिए जाने वाला पैसा होता है इससे बढ़ती महंगाई के बावजूद कर्मचारी के जीवन यापन में ज्यादा अंतर नहीं आता है |

महंगाई भत्ते की गणना कैसे होती है ?

महंगाई भत्ते के निर्धारण के लिए एक फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ये फॉर्मूला है -[ पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत 115.76/115.76 ]×100

मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कितना फायदा होगा ?

मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद कितना फायदा होगा ये जानने के लिए नीचे दिए गए फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें- (बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA% = DA अमाउंट

मंहगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हुई है ?

यदि सरकार मार्च में DA में 4% की बढ़ोतरी करती है, तो कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता वर्तमान 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा |

मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी कब होती है ?

मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी हर साल में दो बार यानी जुलाई और दिसंबर में की जाती है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Zomato Share Target 2025-2040. Top Cryptocurrency News of 20 Jan 2025 Top 3 Crypto Coins for 01 SEP 2024. Go Digit IPO : listing date, lot size and all info here ChatGPT Ai से ट्रेड करके क्रिप्टो करेंसी में लाखों कमाए