Cyient Share price: तीसरी तिमाही में मुनाफे में गिरावट, शेयरों में भारी गिरावट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग और आईटी सेवा कंपनी साइएंट लिमिटेड (Cyient Ltd.) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इन नतीजों के मुताबिक, कंपनी के शुद्ध लाभ में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसके शेयरों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है।

Why Cyient Share price falls 

साइएंट लिमिटेड में आई इस गिरावट का प्रमुख कारण इसके तीसरी तिमाही के नतीजों को माना जा रहा है जिसमें अविश्वसनीय रुप से गिरावट देखने को मिली है आइए कुछ पॉइंट्स की मदद से जानते है कि इसके पिछले के कौनसे आंकड़े है जो इस गिरावट के लिए उत्तरदायी है:-

शुद्ध लाभ में गिरावट: कंपनी का शुद्ध लाभ 31.7% घटकर ₹122.3 करोड़ रह गया है, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹179 करोड़ था।

राजस्व में मामूली वृद्धि: कंपनी का राजस्व 4.2% बढ़कर ₹1,926.4 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही में ₹1,849 करोड़ था।

खर्चों में वृद्धि: कुल खर्चों में 9% की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सामग्री लागत 26% और कर्मचारियों पर होने वाला खर्च 6% बढ़ा है।

डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेगमेंट में गिरावट

साइएंट का डिजिटल, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (DET) सेगमेंट, जो कंपनी के कुल राजस्व का 76% योगदान देता है, इस तिमाही में 1% गिरा। यह गिरावट कंपनी की मुख्य सेवाओं में अस्थिरता को दर्शाती है।

शेयर बाजार में प्रभाव

साइएंट के कमजोर नतीजों के चलते इसके शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयर 20% टूटकर ₹1,404.2 पर बंद हुए। यह साइएंट के इतिहास की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट मानी जा रही है।

Cyient price prediction 

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राजस्व वृद्धि का अनुमान -2.7% रखा है। वहीं, चौथी तिमाही के लिए EBIT मार्जिन का अनुमान 13.5% है, जो विश्लेषकों की अपेक्षाओं से काफी कम है।

विश्लेषकों का कहना है कि यह अस्थिरता वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रह सकती है। हालांकि, वित्त वर्ष 2026-27 से स्थिरता की उम्मीद की जा रही है।

cyient-share-price
Click here for Full Chart

साइएंट के बोर्ड में बदलाव

कंपनी ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में देबजानी घोष को शामिल किया है। वहीं, कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेयन नटराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Cyient Investment Suggestion

साइएंट लिमिटेड के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। निवेशकों को कंपनी की वित्तीय स्थिति और बाजार में इसके प्रदर्शन पर नजर रखनी चाहिए

निष्कर्ष

साइएंट लिमिटेड के तीसरी तिमाही के नतीजे और शेयर बाजार में गिरावट से यह साफ है कि कंपनी को अपनी रणनीतियों पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है।

इस तरह की और भी खबरों के लिए जुड़े रहें Cash Khabar से, जहां हम आपको बाजार की हर महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment